Showing posts with label ट्राफिक नॉलेज. Show all posts
Showing posts with label ट्राफिक नॉलेज. Show all posts

Thursday, May 2, 2019

HSRP: हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट

HSRP Number Plate:
अगर आपके पास मोटरसाइकिल या कार है तो आपको हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है क्‍योंकि अगर आपके वाहन पर हाई हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट नहींं लगाई है तो आपको जुर्माना हो सकता है तो आइये जानते हैं क्‍या है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट...

क्रोमियम होलोग्राम वाले हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में सात डिजिट का लेजर कोड यूनीक रजिस्ट्रेशन नंबर होता है। इस नंबर के जरिये किसी भी हादसे या आपराधिक स्थिति होने पर वाहन और इसके मालिक के बारे में तमाम जानकारियां उपलब्ध होंगी। नंबर प्लेट पर IND लिखा होता है, साथ ही क्रोमियम प्लेटेड नंबर और इंबॉस होने की वजह से नंबर प्लेट को रात के वक्त भी वाहनों पर कैमरे के जरिये नजर रखना संभव होगा।

लेजर डिटेक्टर कैमरा के लगाने के बाद किसी भी वाहन के बारे में कभी भी आसानी से पता लगाना संभव होगा और देश भर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लगाने के साथ ही इंजन, चेसिस नंबर सहित तमाम जानकारियां भी नेशनल डाटाबेस में होंगी, जो पूरे देश के वाहनों का एक सेंट्रलाइज्ड रिकॉर्ड होगा।
कई बार अपराधी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ छेड़छाड़ कर के भी फायदा उठा लेते थे, लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर ऐसा करना संभव नहीं होगा क्यों कि इन नंबर प्लेट को स्नेप लॉक के ज़रिए फिट किया हुआ रहता है जिसकी वजह से नंबर प्लेट को बदलना लगभग नामुमकिन हो जाएगा इससे वाहन चोरी में भी कमी आएगी।

HSRP Number Plate की विशेषताएं:

  • HSRP नंबर प्लेट कर्व (गोल) किनारों के साथ एल्यूमीनियम से बने होते हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति HSRP को अपनी नंबर प्लेट से बदलने की कोशिश करता है, तो वह ऐसा नही कर पायेगा क्योंकि HSRP को हटाते समय स्नैप लॉक को तोड़ना और एक दूसरी अलग नंबर प्लेट लगाना लगभग असंभव होगा।
  • एचएसआरपी प्लेट लगने के बाद वाहन से होने वाले अपराध और वाहन की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए केवल लोकल आरटीओ के द्वारा वेरिफिकेशन होने के बाद ही एचएसआरपी नंबर प्लेट्स उपलब्ध किये जायेंगे, यानी एचएसआरपी बिना वेरिफिकेशन के और अनऑथोराइज़ जगहों से मिलना मुमकिन नही होगा।
  • एचएसआरपी को नुकसान के मामले में, वाहन मालिक को जारी की गई नई नंबर प्लेट प्राप्त करने के लिए आरटीओ का दौरा करना होगा।

दोस्तो, अगर आपने भी अपने वाहन में एचएसआरपी नंबर प्लेट नही लगवाई है तो आज ही आपके नजदीकी आरटीओ से संपर्क करके एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाए, ताकि आपका व्हीकल सिक्योर हो जाये और यह कानूनी जरूरी भी है।

Saturday, April 27, 2019

ओवरटेक करने से संबंधित ज़रूरी जानकारी

  • जब तक आवश्यकता नही होती है आप ओवरटेक करने का प्रयास न करे। और जब भी ओवरटेक करने की आवश्यकता लगती है तो इन बातों का हमेशा ख्याल रखे।
  • ओवरब्रिज या अंडरब्रिज या फिर संकरे रास्तो पर ओवरटेक बिल्कुल भी न करे।



  • जब तक आप सुनिश्चित नही होते है कि आपके ओवरटेक से आपको या किसी और को कोई खतरा नही है तब तक ओवरटेक करने का प्रयास न करे।
  • पीछे से आ रहे वाहन के ड्राइवर अगर आपसे आगे निकलने के लिए साइड मांगते है तो उन्हें सावधानी से साइड दे।



  • जब भी आपका वाहन किसी और वाहन के द्वारा टेकओवर हो रहा हो तब अपनी गति न बढ़ाए।
  • याद रहे, कभी भी बाई ओर से आपको ओवरटेक नही करना है, हमेशा दाई ओर से ओवरटेक करे और तभी करे जब आपके सामने वाले ड्राइवर के द्वारा ओवरटेक संकेत दिया गया हो और उन्होंने उचित मोड़ ले लिया हो।
  • जब आप सड़क के एक कोने को या क्रॉसरॉड्स या आगे के मोड़ को या उसके आसपास नही देख सकते है, तो ओवरटेक न करे।



  • किसी वाहन में ड्राइवर या कंडक्टर के अलावा किसी अन्य व्यक्तिओ द्वारा (गो अहेड) के दिये गए संकेतो से सावधान रहें।
  • आपको केवल तब ही ओवरटेक करने चाहिए जब रास्ते पर पर्याप्त जगह हो और कोई आने जाने वाला वाहन न हो।



  • रात के दौरान ओवरटेक करना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है उस स्थिति में ज्यादा ध्यान रखे। और उस समय ओवरटेक करते समय डीपर का इस्तेमाल करे।

इस जानकारी को अपने फैमिली और दोस्तो से शेयर करे।

धन्यवाद।