Showing posts with label नंबर प्लेट. Show all posts
Showing posts with label नंबर प्लेट. Show all posts

Thursday, May 2, 2019

HSRP: हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट

HSRP Number Plate:
अगर आपके पास मोटरसाइकिल या कार है तो आपको हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है क्‍योंकि अगर आपके वाहन पर हाई हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट नहींं लगाई है तो आपको जुर्माना हो सकता है तो आइये जानते हैं क्‍या है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट...

क्रोमियम होलोग्राम वाले हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में सात डिजिट का लेजर कोड यूनीक रजिस्ट्रेशन नंबर होता है। इस नंबर के जरिये किसी भी हादसे या आपराधिक स्थिति होने पर वाहन और इसके मालिक के बारे में तमाम जानकारियां उपलब्ध होंगी। नंबर प्लेट पर IND लिखा होता है, साथ ही क्रोमियम प्लेटेड नंबर और इंबॉस होने की वजह से नंबर प्लेट को रात के वक्त भी वाहनों पर कैमरे के जरिये नजर रखना संभव होगा।

लेजर डिटेक्टर कैमरा के लगाने के बाद किसी भी वाहन के बारे में कभी भी आसानी से पता लगाना संभव होगा और देश भर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लगाने के साथ ही इंजन, चेसिस नंबर सहित तमाम जानकारियां भी नेशनल डाटाबेस में होंगी, जो पूरे देश के वाहनों का एक सेंट्रलाइज्ड रिकॉर्ड होगा।
कई बार अपराधी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ छेड़छाड़ कर के भी फायदा उठा लेते थे, लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर ऐसा करना संभव नहीं होगा क्यों कि इन नंबर प्लेट को स्नेप लॉक के ज़रिए फिट किया हुआ रहता है जिसकी वजह से नंबर प्लेट को बदलना लगभग नामुमकिन हो जाएगा इससे वाहन चोरी में भी कमी आएगी।

HSRP Number Plate की विशेषताएं:

  • HSRP नंबर प्लेट कर्व (गोल) किनारों के साथ एल्यूमीनियम से बने होते हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति HSRP को अपनी नंबर प्लेट से बदलने की कोशिश करता है, तो वह ऐसा नही कर पायेगा क्योंकि HSRP को हटाते समय स्नैप लॉक को तोड़ना और एक दूसरी अलग नंबर प्लेट लगाना लगभग असंभव होगा।
  • एचएसआरपी प्लेट लगने के बाद वाहन से होने वाले अपराध और वाहन की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए केवल लोकल आरटीओ के द्वारा वेरिफिकेशन होने के बाद ही एचएसआरपी नंबर प्लेट्स उपलब्ध किये जायेंगे, यानी एचएसआरपी बिना वेरिफिकेशन के और अनऑथोराइज़ जगहों से मिलना मुमकिन नही होगा।
  • एचएसआरपी को नुकसान के मामले में, वाहन मालिक को जारी की गई नई नंबर प्लेट प्राप्त करने के लिए आरटीओ का दौरा करना होगा।

दोस्तो, अगर आपने भी अपने वाहन में एचएसआरपी नंबर प्लेट नही लगवाई है तो आज ही आपके नजदीकी आरटीओ से संपर्क करके एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाए, ताकि आपका व्हीकल सिक्योर हो जाये और यह कानूनी जरूरी भी है।

Monday, April 29, 2019

विभिन्न कलर के व्हीकल नंबर प्लेट


दोस्तो... आज हम बात करेंगे व्हीकल के नंबर प्लेट्स के बारे में जिसका प्रयोग किसी भी व्हीकल को पहचानने के लिए किया जाता है।


दोस्तो आमतौर पर हमे रास्ते पर वाइट और येल्लो कलर के नंबर प्लेट्स हमे देखने को मिलते है,
आज हम सभी कलर के नंबर प्लेट्स के बारे में जानेंगे जिन कलर्स के नंबर प्लेट्स का इंडिया में इस्तेमाल होता है।

वाइट नंबर प्लेट: दोस्तो, वाइट नंबर प्लेट का उपयोग प्राइवेट नॉन-कमर्शल कार, टू-व्हीलर मोटरसाइकिल के लिए किया जाता है। यहाँ येल्लो प्लेट और व्हाइट प्लेट में अंतर कमर्शल और नॉन-कमर्शल का है।
दोस्तो इसे सीधे सीधे समझे तो कमर्शल यानी ऐसे व्हीकल जिसके ड्राइवर्स पैसेंजर्स को बिठा सकते है और उसके बदले में उनसे किराया ले सकते है, वहीँ नॉन-कॉमर्शियल का मतलब प्राइवेट व्हीकल होता है, जिसका मतलब यह है कि वह व्हीकल सिर्फ व्यक्तिगत उपयोग के लिए है न कि पब्लिक के लिए।

येलो प्लेट: दोस्तो, येल्लो प्लेट का प्रयोग कॉमर्शियल उपयोग के लिए किया जाता है। आमतौर पर येल्लो नंबर प्लेट्स आपको बस, टैक्सी, ऑटो-रिक्शा वगैरह पब्लिक व्हीकल पर देखने को मिलेंगे। येलो नंबर प्लेट वाले व्हीकल के ड्राइवर को पैसेंजर बिठाने की कानूनी परमिशन होती है, 
और उसे जनरली टैक्सी-पारसिंग भी कहा जाता है। येलो नंबर प्लेट के वार्षिक शुल्क रहते है जो व्हीकल के ओनर द्वारा आरटीओ को पे करने होते है।

ब्लैक प्लेट: इसके बाद आता है ब्लैक प्लेट, जिसका उपयोग उस व्हीकल के लिए किया जाता है जिन व्हीकल्स को किराए पर दिया जाता है,

 इन व्हीकल्स के मालिक उनके व्हीकल को सेल्फ-ड्राइव के लिए किराए पर देते है।

ब्लू प्लेट: दोस्तो, यह प्लेट भारतीय दूतावास को दी जाती है जिन्हें फॉरेन कॉन्सुलेट्स भी कहते है।
 इस तरह की नंबर प्लेट्स ब्लू कलर की होती है जिनमें वाइट अक्षरों से नंबर लिखा गया होता है।

ग्रीन प्लेट: दोस्तो, नेक्स्ट है ग्रीन प्लेट जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर पाए जाते है। 

इसमे ग्रीन कलर की प्लेट पर वाइट अक्षरों से नंबर लिखा रहता है।

रेड: दोस्तो, रेड प्लेट का इस्तेमाल भारत के राष्ट्रपति या राज्यपाल (स्टेट गवर्नर) के व्हीकल पर किया जाता है।

यह प्लेट्स बिना लाइसेंस के होती है। यह प्लेट पर सुनहरे रंग में तीन सिंहो वाला भारत का सत्यमेव जयते का प्रतीक बना होता है।

आज की इस पोस्ट में मैंने सभी तरह की व्हीकल रजिस्ट्रेशन प्लेट्स के बारे में लिखा है, उम्मीद करता हूँ कि आपको यह पोस्ट अछि लगी होगी, इस ब्लॉग पर आप इसी तरह की कुछ और पोस्ट भी पढ़ पाएंगे।
अपने दोस्तों से शेयर करना मत भूलियेगा।

धन्यवाद!